मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पौधा-रोपण किया

खबर नेशन / Khabar Nation

नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। समिति, समाज कल्याण के कार्यों के साथ स्वच्छता और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। पौधरोपण में समिति के सर्वश्री भानु प्रताप, मनीष कोली, भगवती घिरमोरे, रवि परमार, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, आशुतोष पाठक, और गुणदीप सिंह देओल सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इटारसी के उमेश चंद्र वर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। उनकी पत्नी राजकुमारी वर्मा तथा पुत्र श्री निलेश वर्मा साथ थे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।


 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment