मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए
खबर नेशन / Khabar Nation
6 वर्षीय बेटी रिद्धि और जय श्री कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में 6 वर्षीय बेटी रिद्धि और जय श्री कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों के साथ करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। सोसायटी के सदस्य सर्वश्री यशवंत सिंह राजपूत, योगेश सिंह राजपूत, राहुल गजभिये, टिंकू लाल मंडराई, मुनेंद्र सिंह और संतोष ब्रह्मभट्ट पौध-रोपण में शामिल हुए।
सोसायटी, समाज-कल्याण के कार्यों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने लिये निरंतर प्रयासरत है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999