मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

खबर नेशन / Khabar Nation 

पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने अपने जन्म-दिन पर किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक, शहतूत, केसिया और सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री शर्मा को पुष्प-गुच्छ दे कर बधाई दी।

पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्यों ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक संस्था "मन्नत सोशल वेलफेयर समिति" के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। संस्था की सुश्री रूचि दिलबागी, अजीत सबलोक, विभा चौकसे, निकिता, सर्वश्री नीरज पाण्डे, पीयूष शर्मा, अमित सबलोक, पर्व सबलोक और मन्नत सबलोक ने भी पौधे लगाए।

संस्था पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए कपड़े के थैले बाँटने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा पुराने वस्त्र, किताबों और खिलौनों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को किया जाता है। आनंदम केन्द्र के संचालन के साथ जन-जागरूकता की गतिविधियाँ भी संचालित की जाती हैं।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment