मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौधा-रोपण

खबर नेशन / Khabar Nation 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, कचनार और पिथोरिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर संजीव गुप्ता ने अपने पोते आर्यमन की पहली वर्षगाँठ पर पौधा-रोपण किया। दूरदर्शन केंद्र के समाचार संपादक श्रीकांत सुकुमार की पुत्री कुमारी श्रावणी और कुमारी श्राविका ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौधा-रोपण में ग्लोबल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी के डॉ. चंद्र बहादुर सिंह, एम.एस. दांगी और श्रीमती त्रिवेणी सिंह सम्मिलित हुईं। श्रीमती कविता गुप्ता, विपुल गुप्ता, आयुष गुप्ता, सुश्री दीप्ति गुप्ता सहित सुश्री मीनाक्षी पिल्लई, सुश्री कृष्णमूर्ति पिल्लई ने भी पौधे लगाए। ग्लोबल रिसर्च एंड वेफेलयर सोसायटी पर्यावरण-संरक्षण के साथ सिकल सेल और थेलेसिमिया रोग के संबंध में विगत 15 वर्ष से जागरूकता अभियान चला रही है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को सिकल सेल पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री गुप्ता ने उनके छात्र जीवन से लेकर अब तक की महत्वपूर्ण घटनाओं पर केन्द्रित फोटो कोलाज भेंट किया।

लिखें और कमाएं 
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment