मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए
खबर नेशन / Khabar Nation
एमपी फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के सदस्यों ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में मौलश्री, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एमपी फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी आज फिजियोथैरेपी दिवस पर पौध-रोपण में हिस्सा लिया।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999