मुख्यमंत्री श्री चौहान पौध-रोपण के लिए जन-जन को कर रहे हैं प्रेरित
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालक विकास खरे और सुनील साहू ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चौदह वर्षीय बालक विकास खरे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालक विकास से जीवन पर्यंत अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में शहतूत, खिरनी और सामिया केसिया के पौधे लगाए। बालक विकास खरे के परिवार के ललित खरे, ए.पी. खरे, सुश्री अर्चना खरे और इशान खरे पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में जन-जन को निरंतर पौध-रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील साहू भी अपने जन्म-दिवस पर परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए। श्री साहू के साथ सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पवार तथा श्री साहू के परिवार के देवेंद्र साहू, श्रीमती पार्वती साहू और श्रीमती सुशीला साहू ने भी पौध-रोपण किया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999