बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव का झाँसी में समापन 

खबर नेशन / Khabar Nation

कविताएं पाठकों को यथार्थ से परिचय कराती हैं, अभिलाषा

झाँसी में तीन दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का समापन कल गांधी सभागार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें देश प्रदेश के कवियों। ने शिरकत की वहीं देश बड़े साहित्यकारों का जमावड़ा रहा। तीन दिवसीय इस आयोजन के आखिरी दिन जानीमानी कवयित्री अभिलाषा अग्रवाल द्वारा रचित काव्य संग्रह 'ख्वाब शोर मचाते हैं' का विमोचन हुआ। यह पुस्तक काव्या पब्लिकेशन्स दिल्ली द्वारा प्रकाशित है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर देश के जानेमाने साहित्यकार उपस्थित रहे जी जिनमें प्रमुख रूप से सोनरूपा विशाल, चिराग जैन, सर्वेश अस्थाना, गिरीश पंकज, निकुंज शर्मा आदि बड़े कवियों और साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

विमोचन कार्यक्रम में साहित्यिक संस्था तीखर के संस्थापक और सहयोगी प्रवीन अग्रहरि और अंशुल अग्रवाल की भी उपस्थिति रही।

काव्य संग्रह की कविताएं कवयित्री अभिलाषा द्वारा अनुभूत जीवन के खट्टे मीठे पलों का आइना हैं. कविताएं पाठकों को यथार्थ से परिचय कराती हैं साथ ही व्यक्ति, समाज और परिवार को खुशियों के लिए सन्देश भी देतीं हैं. कहीं कहीं इनमें भौतिक जीवन को बेहतर जीने की इच्छा है तो कहीं आध्यात्मिक शांति की भी कामना है.

अभिलाषा की कविताएं पाठकों के बड़े वर्ग द्वारा सराही जा रही हैं

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment