प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन
प्रदेश अध्यक्ष ने पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने धनतेरस पर्व पर पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
शुभकामनाएं देते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि मां लक्ष्मी प्रदेशवासियों के जीवन में वैभव, सुख समृद्धि लेकर आएं और मध्यप्रदेश हमेशा संपन्न और खुशहाल रहे। मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो। उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्रीद्वय श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री धु्रवनारायण सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, श्री अनिल सप्रे, श्री अशोक सैनी, सहित कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।