पंड़ित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, 14 नवम्बर को पुष्पांजलि कार्यक्रम
खबर नेशन / khabar Nation
भोपाल ।प्रदेश कांग्रेस द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) की जयंती गुरूवार, 14 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे रोशनपुरा चौराहा स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी सुबह 10.30 बजे उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे और नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेसके पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!