कलाकार दीपक वर्मा को कथक में डॉक्टरेट की उपाधि

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: राजधानी के कलाकार दीपक वर्मा पिता उमेश चन्द्र वर्मा को छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ ने शास्त्रीय नृत्य में डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्होंने अपना शोधकार्य कथक नृत्य के अंतर्गत ‘कथक नृत्य में भगवान शिव की अभिव्यक्ति : एक अनुशीलन’ विषय पर पूरा किया है। दीपक वर्मा ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा खैरागढ़ विवि से कथक नृत्य में प्राप्त की है। स्नातक में दीपक को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्णपदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे भोपाल दूरदर्शन से कलाकार के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा यंग आर्टिस्ट स्कालरशिप भी दी जा चुकी है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment