थाना प्रभारी नीता देयरवाल का अपराधियों पर शिकंजा

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में गांधी नगर थाना प्रभारी देरवाल ने सख़्त शिकंजा कस रखा है। क्षेत्र में उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जा रहा है। यही वजह है कि अपराधियों और जुआरियों- सटोरियों में खलबली है। अवैध शराब की गतिविधियां भी ज़बरदस्त नियंत्रण में है और सबसे ख़ास बात क्षेत्र की जनता और विशेषकर महिलाएं दूसरे क्षेत्र के मुकाबले यहां ज़्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। आचार संहिता में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती के चलते गुंडों आदि पर ख़ौफ है।

सख्त कार्यशैली के चलते गांधीनगर थाना प्रभारी लगातार कार्यवाही कर रही हैं। गांधीनगर पुलिस द्वारा रंग पंचमी को दिलीप नगर से गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। गोली की घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी नीता देयरवाल  व उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी लाल सिंह को देसी पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ा। समय रहते आरोपी लाल सिंह को अगर गांधीनगर पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा जाता तो गंभीर अपराध घटित कर कोई जनहानि कर सकता था। इस मामले में उपनिरीक्षक योगेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Share:


Related Articles


Leave a Comment