कुर्बानी पर भिड़े नेता... हिन्दू उत्सव समिति व कांग्रेस आमने सामने
बकरा ईद पर कुर्बानी को लेकर सियासत तेज हो गई है।एक तरफ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इको फ्रेंडली तरीके से कुर्बानी करने की अपील की तो वहीं कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चंद्रशेखर तिवारी का बयान
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि बकरा ईद पर कुर्बानी इस तरह हो कि पर्यावरण और आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने साफ-सफाई और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।
अब्बास हफीज का बयान
वहीं कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा कि मुस्लिम धर्म में कुर्बानी की अपनी परंपरा है और “इको फ्रेंडली कुर्बानी” जैसी कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमान कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों ने कभी हिंदू त्योहारों पर “इको फ्रेंडली दिवाली” या “इको फ्रेंडली होली” की सलाह नहीं दी। बयानबाज़ी के बीच अब यह मुद्दा धार्मिक परंपरा बनाम सामाजिक संवेदनशीलता की बहस बनता जा रहा है।