मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना कार्यक्रम 22 फरवरी को

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल: शहरी युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना आरंभ की गई है। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में मुख्यमंत्री कमल नाथ 22 फरवरी को युवाओं से रुबरु होंगे। स्टेडियम में कार्यक्रम की व्यापक रुप से तैयारियां की जा रही है। जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कलेक्टर, भोपाल सुदाम खाडे, एसडीएम दिशा नागवंशी और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि योजना के तहत पंजीयन, युवा स्वाभिमान पोर्टल पर 12 फरवरी से हो रहे हैं। योजना के तहत 2 लाख से कम वार्षिक आय वाले 21 से 30 वर्ष आयु के शहरी युवा बेरोजगार लाभान्वित होंगे। नगरीय निकायों में 21 फरवरी से प्रशिक्षण शुरु हो जाएगा। युवाओं को 4 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए लॉगिन अथवा मोबाइल एप मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना डाउनलोड कर सकते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment