मुख्यमंत्री को निराश्रित गौ वंश संरक्षण के निर्णय पर पंडित कमलकिशोर नागर ने दिया साधुवाद

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल : आचार्य विद्यासागर महाराज के बाद प्रख्यात कथावाचक पंडित कमलकिशोर नागर ने मुख्यमंत्री कमल नाथ के एक हजार गौशालाएँ खोलने के निर्णय पर उन्हें साधुवाद दिया है। पंडित नागर इन दिनों इंदौर के निकट गोम्मटगिरी में कथा वाचन कर रहे हैं।

पंडित नागर ने कहा है कि गौ-माता की रक्षा का संकल्प निभाकर मुख्यमंत्री राजधर्म का पालन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नागर द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में समाज के सहयोग से 197 गौशालाएँ संचालित की जाती हैं। गोम्मटगिरी की गौवर्धन गौशाला में एक हजार गाय हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment