मंत्रालय के समक्ष वंदे-मातरम गायन संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation भोपाल :
राज्य मंत्रालय के समक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आज राष्ट्रगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।
वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन प्रभांशु कमल, अपर मुख्य सचिव संस्कृति तथा वाणिज्यिक कर मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव गृह मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य सत्येन्द्र सिंह सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!