सेवा भारती समारोह में 250 मेधावी छात्र-छात्रा सम्मानित
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल :
सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग आज सेवा भारती शंकराचार्य मंडल द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा समारोह में शामिल हुए। सारंग ने समारोह में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 250 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सम्मानित छात्र-छात्राओं को कापी सेट, टिफिन बाक्स, प्रमाण-पत्र और तुलसी का पौधा प्रदान किया गया। समारोह को कमिश्नर भोपाल संभाग कवीन्द्र कियावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाजसेवी शशि भाई सेठ, वसंत गुप्ता, जगदीश बसंतानी, प्रो. द्ववेदी और छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!