महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी भोपाल में बैठक लेंगी


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा द्विवेदी 6 अगस्त को भोपाल पधारेंगी।

                मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा द्विवेदी भोपाल में महिला मोर्चा की बैठक लेंगी जिसमें प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी बहनें भाग लेंगी। बैठक 6 अगस्त को दोपहर प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जायेगी। बैठक में विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान केन्द्रों पर महिला बहनों की टीम की तैनाती की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। मोर्चा ने हर मतदान केन्द्र पर पांच बहनों को तैनात करने की तैयारी की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment