छह शहरों में होगी दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता
सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल :
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को वन विभाग की मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा प्रदेश के 6 शहरों में दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, बैतूल, छिन्दवाड़ा, पन्ना और सतना में 3 श्रेणियों में होने वाली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएँ और आम नागरिक भाग ले रहे हैं। प्रथम श्रेणी में कक्षा-9वीं से 12वीं तक, द्वितीय श्रेणी में कॉलेज के छात्र-छात्राएँ और तृतीय श्रेणी में आम नागरिक, महिलाएँ और व्यवसायिक पेंटर भाग लेंगे।
|
श्रेणी |
पुरस्कार राशि |
योग |
||
|
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
|
|
|
स्कूल |
5000 |
3000 |
1000×3 |
11000 |
|
कॉलेज |
5000 |
3000 |
1000×3 |
11000 |
|
अन्य |
5000 |
3000 |
1000×3 |
11000 |
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री शाहबाज अहमद ने बताया कि प्रतियोगियों को एकल अथवा दल के रूप में (5 सदस्य, स्कूल वर्ग में एक शिक्षक को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 5 सदस्य) प्रतियोगिता स्थल पर 5×3 फीट की दीवार उपलब्ध करवायी जायेगी। दीवार पर पेंटिंग डिस्टेंपर अथवा वॉटरप्रूफ कलर से बनानी होगी, ताकि पानी में न घुले। चित्र पूरा करने वाले दल को 500 रुपये रंग, ब्रश आदि क्रय प्रतिपूर्ति के रूप में दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग के लिये तीनों श्रेणियों में प्रत्येक शहर के लिये कुल 33-33 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। प्रतियोगिता को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिये प्रत्येक संबंधित शहर में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। छिन्दवाड़ा में प्रतियोगी एसडीओ श्री अनादि बुधोलिया से 9424791581 पर, सीहोर में वन-रक्षक नवनीत तिमरई से 9424790854, रायसेन में रेंज ऑफीसर नरेन्द्र चौहान से 9424790652, पन्ना में रेंज ऑफीसर श्के.पी. पाण्डे से 9893476405, सतना में एसडीओ श्संजय रायखेरे से 8989705716 और बैतूल में एसडीओ प्रमोद सिंह से 9424790302 पर सम्पर्क कर सकते हैं।