बाल ह्रदय उपचार योजना ने राजकुमार को दी नई जिन्दगी
खबरनेशन/khabarnation भोपाल :
सिवनी जिले के केवलारी विकासखण्ड के ग्राम खामी के गणेश खैरवार के पुत्र राजकुमार को बाल ह्रदय उपचार योजना से ह्रदय रोग से राहत मिली है। राजकुमार के ह्रदय का ऑपरेशन सरकारी मदद से नागपुर में करवाया गया। 
गणेश खैरवार गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ग्रामीण परिवेश के कारण इन्हें अपने 17 वर्षीय बेटे राजकुमार के जन्मजात ह्रदय विकार रोग की जानकारी तब जाकर पता लगी, जब राजकुमार के स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिये डॉक्टरों की टीम पहुँची। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने राजकुमार के पिता को जिला अस्पताल, सिवनी में परीक्षण कराने की समझाइश दी। अचानक चिंता से घिरे राजकुमार के पिता ने जिला अस्पताल में राजकुमार के परीक्षण करवाये। ह्रदय के ऑपरेशन की सलाह के बाद राजकुमार के पिता गणेश खैरवार को पैसा जुटाने की भी चिंता हो गई।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!