ख्वाजा के दरबार में इंदौर से 151अकीदतमंद देंगे हाज़िरी


खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर।साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने मुबारक की ज़ियारत के लिए 151 जायरीनों का काफिला आज 27 जुलाई को शाम 6 बजे ट्रेन से अजमेर जाएगा।ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी के अध्यक्ष मास्टर मोहम्मद सलीम लाईक़ ने बताया कि काफिले में शरीक सभी ज़ायरीन दरगाह शरीफ में ख्वाजा साहब की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर संपूर्ण विश्व में अमन भाईचारे,देश की खुशहाली और पर्याप्त बारिश की दुआ मांगेंगे।ये काफिला समाजसेवी हाजी नासिर पहलवान की सदारत में आज 27 जुलाई को शाम 6 बजे इंदौर से अजमेर के लिए रवाना होगा।अजमेर की शाहजहानी मस्जिद में 28 जुलाई को रात 10 बजे से नूरानी महफ़िल सजेगी।जिसमें ख़ादिमे खास सैय्यद अयान चिश्ती प्रमुख रूप से  शिरकत करेंगे।अगले दिन 29 जुलाई को सुबह 11 बजे गरीब नवाज गेस्ट हाउस में महफ़िल होगी।जिसमें हाफ़िज़ अनवार रेहानी और मोहम्मद रिज़वान रज़वी नाते पाक पेश करेंगे।इस मौके पर सभी जायरीनों का इस्तक़बाल होगा और समाजसेवी हाजी नासिर पहलवान का संस्था ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी द्वारा सम्मान भी किया जाएगा।इसी दिन 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे चादर शरीफ का जुलूस गरीब नवाज गेस्ट हाउस से दरगाह बाजार होते हुए आस्ताने आलिया पर पहुंचेगा।जहां ख्वाजा साहब की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर संपूर्ण विश्व में अमन,भाईचारे,देश की तरक़्क़ी,खुशहाली और पर्याप्त बारिश की दुआ मांगी जाएगी।काफिले में शामिल जायरीनों से आने जाने का किराया लिया गया है।बाकी पानी से लेकर,नाश्ते,भोजन और ठहरने की व्यवस्था और खर्च संस्था वहन करेगी।काफिला में हज कमेटी के जिला अध्यक्ष फ़ारूक़ राईन भी खास तौर शामिल रहेंगे।शाम को हरी झंडी दिखा कर इस जत्थे को अजमेर के लिए रवाना किया जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment