मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर

निर्वाचन आयोग ने सांवेर टीम को किया सम्मानित

Khabar Nation

इन्दौर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत जिला इंदौर में विधानसभा सांवेर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुनरीक्षण कार्य में तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र द्वारा सर्वप्रथम 100 प्रतिशत ई-फॉर्म (EF) डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है, जो पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

                इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री विनोद कुमार तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवजीवन विजय पवार ने सांवेर टीम को कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री घनश्याम धनगर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती पूनम तोमर, श्री विकास रघुवंशी, श्री शिवशंकर जारोलिया शामिल थे।  इस उपलब्धि को टीम भावना, समयबद्धता और तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह की पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment