पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को
पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति में शहीद स्मारक 15वीं वाहिनी परेड ग्राउंड में होगा आयोजन
Khabar Nation
इन्दौर
सेनानी 15वीं वाहिनी वि.स. बल इंदौर द्वारा पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे शहीद स्मारक 15वीं वाहिनी परेड ग्राउंड में किया जायेगा। आयोजन में पुलिस आयुक्त (नगरीय इंदौर) श्री संतोष कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। परेड कार्यक्रम में 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर द्वारा शहीद पुलिस कर्मचारियों के नामों का वाचन किया जायेगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रीथ अर्पण की जाएगी। समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा सलामी शस्त्र व शोक शस्त्र को सेल्यूट किया जायेगा। इसके बाद बिगुलर लास्ट पोस्ट व राउज बजाया जायेगा। तत्पश्चात परेड पील ऑफ होगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!