नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने 4 बच्चों की असामयिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी जिले के नगर पंचायत चुरहट अंतर्गत रामनगर में स्थित तालाब में खेलने गए 4 बच्चों की डूबने से हुई असामयिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस गहन दुःख की घड़ी में, मैं निजी तौर पर शोकाकुल परिवार के साथ हूं।

नेता प्रतिपक्ष सिंह ने दुर्घटना में मृतक बालकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस गहन दुःख की घड़ी में, मैं उनके साथ हूं। नेता प्रतिपक्ष ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को शक्ति देने और मृतक लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment