श्री निमी जी महाराज की जयंती मनाई गई

शख्सियत Oct 12, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

नरसिंहपुर

नेमा समाज स्टेशन नरसिंहपुर द्वारा नेमा समाज के प्रवर्तक श्री निमी जी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेमा समाज स्टेशन के संरक्षक गण आदरणीय काशीराम जी नेमा, कैलाश चंद्र जी नेमा, रामकुमार जी नेमा एवम् सतीश जी नेमा की उपस्थिति रही। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति अनीता सुरेन्द्र मोहन जी नेमा (उपाध्यक्ष नगर पालिका करेली), श्रीमति संगीता अससू जी नेमा (पार्षद नगर पालिका नरसिंहपुर) एवम् श्रीमति रितु उमंग जी गुप्ता (पार्षद नगर पालिका नरसिंहपुर) की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी अतिथिगणों द्वारा श्री निमी जी महाराज के चित्र का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात बच्चों के द्वारा गायन, वादन और नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में  मेधावी छात्र अभिनन्दन, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नेमा समाज स्टेशन द्वारा सभी विशिष्ट अतिथि मातृशक्तियों का शाल और निमी जी महाराज का छाया चित्र भेंट कर नागरिक अभिनन्दन किया गया। सभी अतिथियों सहित युवा समाजसेवी पूर्व पार्षद अससू नेमा जी द्वारा अपने उद्दबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज हित में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आशीष नेमा (तुलसी) सचिव नेमा समाज स्टेशन एवम् आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुरेन्द्र नेमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी  समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment