प्रभात के लिये दिन खराब
खबरनेशन/Khabarnation कल का दिन मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा के लिये कुछ भी ठीक नहीं रहा। यह इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि कल के दिन उन को मुरैना में लोगां ने ना सिर्फ काले झंडे दिखाये पर उन्हीं के सामने प्रभात झा वापस जाओ के नारे लगाये। ये सारे लोग जो एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रर्दशन कर रहे थे ने प्रभात को चूडिया भी भेंट कर दी। भाजपा के सांसद जिला मुख्यालय में पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे। प्रर्दशन करने वाले लोगो का कहना था कि जब तक इस एक्ट में संशोधन नहीं किया जायेगा सामान्य वर्ग के लोग भाजपा के नेताआें और उन के सभी कार्यक्रमों का विरोध करेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!