मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नीमच जिले में 85.96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास
खबरनेशन/Khabarnation भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नीमच जिले में 85 करोड 96 लाख रुपये लागत के 44 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
चौहान ने जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोरवन में आयोजित कार्यक्रम में 80 करोड़ 35 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मनासा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 61 लाख रुपये लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद प्रभात झा और श्री सुधीर गुप्ता, विधायक कैलाश चावला, ओमप्रकाश सकलेचा और दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, अन्य जन-प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!