उद्योग मंत्री द्वारा रीवा अल्ट्रा मेगा परियोजना विद्युत सम्प्रेषण का शुभारंभ
खबरनेशन/Khabarnation भोपाल : रीवा जिले के गुढ़ में स्थापित विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में से एक 750 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा मेगा परियोजना के यूनिट क्रमांक दो (एक्मे) द्वारा 100 मेगावाट विद्युत का उत्पादन आज से प्रारंभ हुआ। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा संयंत्र 220/33 के.व्ही. पूलिंग सब स्टेशन एवं सौर ऊर्जा संयंत्र यूनिट क्रमांक-दो तथा कंट्रोल यूनिट के विद्युत संप्रेषण का शुभारंभ किया।
उद्योग मंत्री शुक्ल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिये सौर ऊर्जा का उत्पादन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह तक इस परियोजना से कम से कम 500 मेगा विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। उन्होंने गुढ़-सीधी मुख्य मार्ग से सोलर प्लांट तक पाँच करोड़ लागत के नये मार्ग का भी शिलान्यास किया।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!