जनआशीर्वाद यात्रा 11 अगस्त को आगर, राजगढ़ एवं गुना में

खबरनेशन/Khabarnation

 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 11 अगस्त को आगर, राजगढ़ और गुना जिलों में रहेंगी।

                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 11 अगस्त को प्रातः 10.45 बजे हेलिकाप्टर द्वारा आगर विधानसभा के कानड़ पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। कानड़ से बाईगांव, बगावत जोड़ होते हुए पचलाना पहुँचकर 11.45 बजे रथसभा से संबोधित करेंगे। 12.30 बजे पचनाला से दमदम जोड, कोडिया, पिलवास होते हुए नलखेड़ा पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। नलखेड़ा से पडाना, गरेलि, गुर्जर खेडी, लटुरि गेहलोत, अंतरालिया, सिरपाई होते हुए 2.30 बजे मोड़ी पहुँचकर रथसभा से संबोधित करेंगे। 3.15 बजे जीरापुरा में रथसभा, 3.30 बजे जैतपुरा कलां होते हुए खिलचीपुर पहुँचकर 4.15 बजे मंचसभा को संबोधित करेंगे। बाद में 6 बजे बड़बेली होते हुए राजगढ़ पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। 8 बजे खुरी होते हुए ब्यावरा पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम ब्यावरा में करेंगे।

                 चौहान 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे ब्यावरा से हेलीकाप्टर द्वारा बीनागंज पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। 1 बजे खटक्या बंगला, आवन होते हुए राघोगढ़ जोड़ पहुँचकर रथसभा से संबोधित करेंगे। 1.30 बजे रूठियाई में मंचसभा, 3.30 बजे गुना में मंचसभा को संबोधित करेंगे। 5.30 बजे गुना से म्याना (बम्होरी) पहंुचकर मंचसभा से संबोधित करने के पश्चात लहरघाट, रूसल्ला खुर्द होते हुए नईसराय पहुँचकर 7 बजे रथसभा को संबोधित करेंगे। नई सराय से बीसोर, काकड़ा, खजुरिया, बरखेड़ा, भुगावली, कलुआखेड़ी, पीपरी, विजयपुरा, पिहेला, मूडरा, खेरोना, सिरसी, रेंझा, खाईखेड़ा, चिरोली, कनारी, गता, हिनोतिया होते हुए शाढोरा पहुँचकर 8 बजे विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। आप रात्रि विश्राम गुना में करेंगे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment