लापरवाह इन्जीनियर्स के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
खबरनेशन/Khabarnation
राज्यमंत्री सारंग द्वारा विकास नगर में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण
भोपाल 01 August 2018। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विश्वास सारंग ने विकास नगर में सड़क निर्माण की मानीटरिंग में लापरवाही पर सहायक यंत्री और उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सारंग आज अन्नानगर, विकास नगर में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे थे।
मंत्री सारंग करोंद क्षेत्र में रासलाखेड़ी और अन्नानगर एवं विकास नगर में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षा किया। विकास नगर में सड़क निर्माण में निर्धारित मानदंड पालन नहीं होने पर सड़क निर्माण की निगरानी कर रहे इन्जीनियर और सब इन्जीनियर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने को कहा। सारंग ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वह गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आज़ रचना टावर के समीप पौधरोपड़ किया l वृक्षारोपण कार्यक्रम सुभाषनगर के व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया गया l मंत्री सारंग कहा कि पर्यावरण संरक्षण करने की हम सबकी जिम्मेबारी है l उन्होने वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये व्यापरी संघ को बधाई दी l इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मंत्री सारंग के साथ थे l