12 ज्योतिर्लिंग एवं सवा लाख पार्थिंवलिंग का निर्माण कल से

खबरनेशन/khabarnation


- खेड़ापति हनुमान मंदिर, पीपल चौराहा, करोंद पर होगा भव्य कार्यक्रम
- मुख्य अतिथि होंगे राज्यमंत्री विश्वास सारंग

भोपाल। खेड़ापति हनुमान मंदिर, पीपल चौराहा, करोंद पर 2 अगस्त से 12 ज्योतिर्लिंग एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भक्तों द्वारा किया जाएगा। 
सर्व ब्राह्मण समाज, भोपाल के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा काका ने बताया कि  हर साल होने वाले कार्यक्रम में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। 9 अगस्त को पूर्णआहूति के साथ भव्य चल समारोह , शिवलिंग विसर्जन निकाला जाएगा। शाम 5 बजे विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री विश्वास सारंग विशेष रूप से शामिल होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment