प्रदेश की सड़कों की मरम्मत के लिए सीआरएफ के तहत 2000 करोड़ की माँग स्वीकृत
मुख्यमंत्री चौहान की केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री गडकरी से मुलाकात
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की माँग पर गडकरी ने प्रदेश की टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए सी आर एफ के अंतर्गत 2000 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके पहले चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश की बाईपास सड़कों की खराब स्थिति से अवगत कराया।
चौहान ने प्रदेश की 767 किलोमीटर लम्बाई की 13 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की भी मांग की। उन्होंने इन सड़कों को अगले वर्ष की वार्षिक कार्य-योजना में शामिल करने का आग्रह भी किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!