राज्यपाल श्री पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का बैज और स्कार्फ पहनाया
राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76 वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों ने की भेंट
Khabar Nation
भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस पर बैज लगाया और स्कार्फ पहनाया गया। राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी, अधिकारी एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त स्काउट एवं गाइड ने शुक्रवार को राजभवन में भेंट की।
राज्यपाल श्री पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारसचन्द्र जैन ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट श्री आदित्य शुक्ला ने स्थापना दिवस का बैज लगाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गाइड कुमारी तमन्ना गौर ने स्थापना दिवस का स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।
इस अवसर पर राज्य आयुक्त (रोवर) श्री राजीव जैन और राज्य सचिव श्री राजेश प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!