महाराष्ट्र की पिछली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची अब ऑनलाइन उपलब्ध

सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं को बड़ी सुविधा

Khabar Nation

भोपाल

मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र से सटे जिलों के मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। पहले महाराष्ट्र की पिछली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने के कारण, हमारे राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म / गणना पत्रक में महाराष्ट्र के पिछले SIR से संबंधित विवरण सही तरीके से दर्ज नहीं कर पा रहे थे।

अब महाराष्ट्र की यह पिछली SIR मतदाता सूची ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं के लिए जानकारी तक पहुंच आसान हो गई है।

विशेष रूप से—

  • यह पूरी जानकारी अब BLO ऐप पर भी उपलब्ध करा दी गई है।

  • इससे BLO अब मतदाता के दावों/आपत्तियों या सत्यापन के दौरान महाराष्ट्र की पूर्व SIR मतदाता सूची से सहजता से मैपिंग कर सकेंगे।

  • सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने फॉर्म में पिछली SIR के विवरण भरने में अब कोई कठिनाई नहीं होगी।

मतदाता इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने विवरणों की जांच कर आवश्यक जानकारी BLO को उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि मतदाता सूची में सुधार का कार्य और अधिक पारदर्शी व सटीक रूप से संपन्न हो सके।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment