बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठी पहल
सनातन बॉड़ी बिल्डर्स प्रा. लि. के सहयोग से 10 बालिकाओं को मिलेगी प्रवेश शुल्क सहायता
Khabar Nation
इन्दौर
बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु श्री शिवनारायण शर्मा निदेशक मेसर्स सनातन बॉडी बिल्डर्स प्रायवेट लिमिटेड इंदौर द्वारा आवश्यकतानुसार 10 छात्राओं का प्रवेश शुल्क स्वयं वहन किया जा रहा है। यह राशि सीधे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इंदौर के सीएसआर फंड में जमा की गई है। इस योगदान से छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत आधार मिलेगा।
इस पहल के लिए श्री शर्मा को कौशल विकास विभाग इंदौर संभाग द्वारा धन्यवाद दिया गया है। संयुक्त संचालक श्री सतीश मोरे ने बताया कि यह सहयोग न केवल बालिकाओं के लिए आर्थिक सहारा बनेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगा। जो भी छात्राएं प्रवेश शुल्क में सहायता की पात्र हैं, वे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, इंदौर के झोनल प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीमती मीना लोहिया से कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। पात्रता के आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी।