परिवहन कर ले जा रही दो पेटी अवैध मदिरा जप्त
आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
Khabar Nation
इन्दौर
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा का क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत सोमवार को कंट्रोल रूम प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी और सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्रमांक एक की टीम के द्वारा बायपास क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की एक्टिवा दोपहिया वाहन पर परिवहन कर ले जाई जा रही 2 पेटी विदेशी मदिरा लंदन प्राइड वोदका एवं व्हिस्की बरामद की गई। बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर आरोपी सतीश पिता रूपसिंह सिसोदिया निवासी जिला देवास के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 86 हजार 920 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक मुकेश रावत, वीरेंद्र पटेल, निशा शक्तवात का सराहनीय योगदान रहा।