मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर किया नमन

रेजांग ला की लड़ाई के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से किया गया था सम्मानित

Khabar Nation

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेजर भाटी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में अपने साहसिक नेतृत्व में चीन के 1300 से अधिक सैनिकों के हौंसले पस्त कर चीनी सेना को कदम पीछे लेने के लिए मजबूर किया था। उनका पराक्रम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। मेजर भाटी को भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment