स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को "युवा दिवस" के रूप में मनाया जाएगा
सामूहिक सूर्य नमस्कार के होंगे कार्यक्रम
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाईन में
Khabar Nation
इन्दौर
इंदौर जिले में सोमवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से सुबह 10.45 बजे तक आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाईन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभगपूरीकरलीगई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएँ एवं शिक्षक/शिक्षिकाएँ आदि शामिल होंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!