प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के रामनगर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4 बजे डुमना विमानतल, जबलपुर से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर विमानतल पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन, सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अंचल सोनकर, सुशील तिवारी इंदू, सुनंदनी मरावी, मनोनीत विधायक एल.बी. लोबो, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमनोरमा पटेल और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment