स्व. भैयालाल शुक्ल की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा आयोजित

उप मुख्यमंत्री हुए शामिल

Khabar Nation

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल अपने पूज्य पिताजी एवं विंध्य क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी स्व. श्री भैयालाल शुक्ल जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरिहरपुर धाम रीवा में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने स्व. श्री शुक्ल जी के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों और जीवन मूल्यों का स्मरण किया। प्रार्थना सभा में परिवारजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।

प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह भावपूर्ण अवसर उस महान विभूति की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और त्याग के आदर्शों को जिया। पूज्य पिता जी ने जीवनभर सेवा, त्याग और मानवता के आदर्शों को अपनाया और समाज में एक मिसाल प्रस्तुत की। पूज्य पिताजी के त्याग, सेवा और मानवीय मूल्यों की विरासत सदैव प्रेरणा देती रही है। उन्होंने सादगी, त्याग और मानव–सेवा को अपने जीवन का धर्म बनाया। उप मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण शब्दों में अपने पिताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित संत समाज को श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप श्रीफल एवं शॉल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूज्य पिताजी की स्मृति में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment