राज्य मंत्री सारंग ने आजीविका भवन की आधारशिला रखी
भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने अलीराजपुर जनपद पंचायत के ग्राम गड़ात के भूरिया कलां में 50 लाख रूपये लागत के आजीविका भवन की आधार शिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला समूहों को सहकारी समितियों से जोड़कर सफल उद्यमी बनाया जाएगा। महिला समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री की मार्केटिंग के लिए शो-रूम खोले जाएंगे।
सारंग अलीराजपुर प्रवास के दौरान ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सा उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों से बातचीत की और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!