इंदौर में एड्स दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम

Khabar Nation

इन्दौर

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (नाको), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विदित है कि संपूर्ण विश्व में सन् 1988 से प्रतिवर्ष 01 दिसंबर 'विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इसके प्रति समझ में सुधार लाना एवं बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति एक जुटता दिखाना। यह दिवस एक वैश्विक पहल भी है जो लोगों को एड्स के बचाव के बारे में शिक्षित करती है और एड्स से जान गवाने वालों को याद करती है। यह दिवस एड्स से संबंधित गलतफहमियों को दूर करने और लोगों के साथ भेदभाव न करने की प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का दिन भी है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम है "Overcoming Disruption Transforming the AIDS Response" (व्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना)"

      "कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम जिला इंदौर के अंर्तगत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 01 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 08 बजे राजबाड़ा से गांधी हॉल तक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिसकी शुरूआत राजबाड़ा से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

      झोनल चिकित्सा डाटा मॉनिटर एवं इस दौरान डॉ. शैलेन्द्र कुमार जैन जिला नोडल अधिकारी, डॉ. मुकेश गुप्ता -अधिकारी. श्री आलोक रंजन मौर्य क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर, श्री मयंक अग्रवाल डाक्यूमेंटेशन ऑफिसर दिशा कलस्टर संभाग इंदौर, श्री वी.पी. चौधरी कार्यक्रम सहायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

उक्त रैली में 50 रेड रिबन क्लब महाविद्यालय के विद्यार्थी, 10 नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थी, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यकम के शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के समस्त कर्मचारी, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यकम के कर्मचारी सहित लगभग 1000 व्यक्ति रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान एड्स जागरूकता आधारित आईईसी सामग्री भी वितरित की गई। रैली में विद्यार्थियों द्वारा एड्स से समाज में फैली भाम्रक भ्रांतिया के विरूद्ध सही जानकारी एवं जागरूकता के नारे भी लगाए। रैली में विद्यार्थियों द्वारा एड्स जागरूकता आधारित पोस्टर एवं तख्तियाँ बनाकर लाई गई एवं रैली के दौरान प्रदर्शित की गई।

      उक्त रैली के आरंभ से पूर्व लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना आदित्य इनफॉरमेशन एवं मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा राजवाड़ा पर रेड रिबन एवं विश्व एड्स दिवस की थीम आधारित विशाल रांगोली बनाई गई। कार्यक्रम का समापन गांधी हॉल पर हुआ जहाँ पर संस्था विश्वास सीएससी समग्र परियोजना द्वारा एचआईवी के चार कारण व बचाव एवं उपाय की जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक सभी के मध्य प्रस्तुत किया गया।

      रैली में भाग लेने वाले समस्त महाविद्यालयों व उनके विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को अभिनव कला केंद्र गांधी हॉल में प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साह एवं उनके द्वारा बनाए गए पोस्टर/तख्तियों, राजवाडा पर बनी विशाल रांगोली एवं गांधी हॉल पर आयोजित नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा मुख्य अतिथि डॉ. माधव प्रसाद हासानी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा कार्यक्रम के पश्चात की गई।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment