आबकारी विभाग ने लगभग 12 लाख रूपये मूल्य की मदिरा को किया नष्ट
Khabar Nation
इन्दौर
आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह के आदेश पर तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी और अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में आबकारी विभाग इन्दौर ने माउण्ट ब्रेवरी लिमिटेड सिमरोल में मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त एवं न्यायालयीन प्रकरणों में जप्त 317 पेटी मदिरा का नष्टीकरण किया। नष्टीकरण की गई मदिरा की कुल मात्रा 2853 बल्क लीटर थी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 12 लाख 82 हजार रूपये है। मदिरा की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर बोतलों को फोड़कर नष्टीकरण किया गया।
नष्टीकरण समिति में अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिजीत श्रीवास्तव, सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक त्रिपाठी, सहा. ज़िला आबकारी अधिकारी श्री अनिल माथुर और आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील मालवीय शामिल थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!