मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विजय मल्होत्रा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

Khabar Nation

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रहे, वरिष्ठ नेता श्री विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन की नींव को मजबूत करने में समर्पित मल्होत्रा जी का सम्पूर्ण जीवन, असंख्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment