मंत्री श्री सिलावट ने दो बच्चों की डूबने से हुई दुखद मृत्यु पर व्यक्त किया शोक

पीड़ित परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Khabar Nation

इन्दौर

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिलावट ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

            उन्होंने बताया कि घटना में मृत हुए दोनों बच्चों कालंदी गोल्ड सिटी भांगिया के दिव्यांशु बुधोरिया उम्र (11) वर्ष पिता श्री जितेन्द्र बुधोरिया तथा कुलदीप मुगाटे उम्र (12) वर्ष पिता श्री अनिल मुगाटे के परिजनों को शासन द्वारा चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है।

            मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दुखद घटना के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं शासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment