डॉ. भाईसारे का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
Khabar Nation
भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय भाईसारे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. भाईसारे का जीवन चिकित्सा, शिक्षा और मानवता का अद्भुत संगम रहा। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा दी। कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस के कठिन दौर में भी उन्होंने अदम्य साहस और सेवा भावना के साथ कार्य किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि डॉ. भाईसारे मध्यप्रदेश के पहले पीएच.डी. गाइड, उत्कृष्ट शिक्षक और प्रेरणादायक मार्गदर्शक थे। उन्होंने एम्स, नई दिल्ली के आर.पी. सेंटर से एम.बी.बी.एस. एवं एम.एस. की उपाधि प्राप्त कर रेटिनोपैथी ऑफ़ प्रीमैच्यूरिटी पर उल्लेखनीय अनुसंधान किया।