कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर निरन्तर कार्रवाई जारी

कंपनी पर 20 हजार का जुर्माना

Khabar Nation

इन्दौर

आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 जुलाई 25 को झोन क्रमांक 18 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 में स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश जयसवाल, सीएसआई श्री विनय मिश्रा, एसीएसआई श्री सोबरन तथा एनजीओके जोनल हेड श्री सुरेश के साथ क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया।

                निरीक्षण के दौरान नेमावर रोड पालदा स्थित उद्योग नगर क्षेत्र में  प्लास्टक्राफ्ट इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अनियंत्रित रूप से औद्योगिक कचरा डंप किया, पाया गया। एनजीओ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सबूत एकत्रित किए गए एवं संबंधित क्षेत्र के झोन क्रमांक 13 के सीएसआई श्री अभिषेक तिवारी और ए सीएसआई श्री पंकज शर्मा को अवगत कराया गया।

                उक्त स्थल पर कंपनी के मालिक श्री हर्ष गोयल से निगम अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। नियमों से अवगत कराते हुए उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही कंपनी प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि भविष्य में ऐसा दोहराए जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कंपनी अपने संस्थान से निकलने वाले कचरे के निस्तारण हेतु नगर निगम से अधिकृत D2D कचरा संग्रहण सेवा से जुड़कर नियमित रूप से कचरा नगर निगम के वाहन को देना सुनिश्चित करें।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment