संघ लोक सेवा आयोग नईदिल्ली द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) 2025 का आयोजन 30 नवम्बर को
इंदौर जिले के 21 परीक्षा उप केन्द्रों पर 7 हजार 878 परीक्षार्थी शामिल होंगे
परीक्षा का समय प्रात: 9.30 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक रहेगा
Khabar Nation
इन्दौर
संघ लोक सेवा आयोग नईदिल्ली द्वारा EPFO के साथ APFC AND EO/AO के लिये संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) 2025 रविवार 30 नवम्बर को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा इंदौर जिले के 21 परीक्षा उप केन्द्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में 7 हजार 878 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 9.30 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक रहेगा। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा परीक्षा केंद्रो के निरीक्षण के लिए श्री आर.के. अवस्थी प्रधान निज सचिव को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिये सभी परीक्षा उप केन्द्रों पर अधिकारियों को ड्यूटी लगायी गई है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!