कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Khabar Nation

इन्दौर

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां जारी है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह कार्यक्रम स्थल आरएपीटीसी ग्राउण्ड पहुँचे। उन्होंने चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, श्री मनोज पाठक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी व्यवस्थाएं कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप समय सीमा में सुनिश्चित करें।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment