आरडीएसएस के तहत पश्चिम क्षेत्र का 77वां बिजली ग्रिड ऊर्जीकृत
Khabar Nation
भोपाल
शासन की महत्वपूर्ण रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र का 77वां बिजली ग्रिड आगर जिले के सुसनेर तहसील के सालरिया ग्राम में ऊर्जीकृत हुआ है। सालरिया में 3.10 करोड़ रूपए की लागत से बने 33/11 केवी के 5 एमवीए क्षमता के नये ग्रिड की सौगात मिलने पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्रामीणों को बधाई दी है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सालरिया का बिजली ग्रिड आगर जिले का तीसरा, उज्जैन संभाग के 37वां और पश्चिम क्षेत्र का 77वां बिजली ग्रिड हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि आरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ क्षेत्र में बने इन 77 ग्रिडों से पश्चिम क्षेत्र कंपनी की बिजली वितरण क्षमता में 385 एमवीए की बढ़ोत्तरी हुई हैं। आरडीएसएस के नये ग्रिडों से औद्योगिक क्षेत्र, शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, कृषि क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली प्रदाय की जा रही है। इन ग्रिडों का निर्माण आगामी दस वर्षों की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है।