प्रधानमंत्री श्री मोदी 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त वितरित करेंगे
प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
Khabar Nation
भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देश भर के किसानों को 20वीं किश्त का वितरण किया जाएगा। इस दिवस को "पीएम किसान दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम वाराणसी उत्तरप्रदेश में होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी, एफपीओ, पीएसीएस पर पीएम किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि अपने जिले/विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करें।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!